मुजफ्फरपुर थियोसोफिकल लॉज में रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। पूर्व स्टेशन निदेशक जेपी त्रिवेदी की अध्यक्षता में सेवा निवृत कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधा में सुधार, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एक कार्यालय का आवंटन व निजी अस्पताल में संबंधता के विषय पर चर्चा हुई। 

इस संदर्भ में मंडल व जोन के अधिकारियों से मिलकर एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में असगर अली, वीपी सिंह, संजय कुमार, एनके सिन्हा, प्रेम कुमार, जेपी शरण, वीके सिंह, केके मिश्रा, वीके कर्ण, बीके वर्मा, संतोष कुमार, हरेंद्र पासवान, मोहम्मद सैयद सहित कई पेंशनर उपस्थित थे।

















Be First to Comment