मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर ऑटो व ई रिक्शा कर्मचारी संघ ने छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट को पत्र समर्पित किया।
![]()
संघ के अध्यक्ष एआर अनु, महासचिव मो. इलियास उर्फ इलू एवं पूर्व विधायक बालेंद्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। बताया कि संघ की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा।

अध्यक्ष ने कहा कि नये नियम लागू कर निगम क्षेत्र के बाहर भी रूट निर्धारित कर डीजल चालित ऑटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। संघ के प्रवक्ता पप्पू झा, संजय राय, बबलू पासवान, कृष्ण मुरारी, मुकेश राय, पप्पू गुप्ता, महिला टेंपो चालक चंदा देवी, मंजू देवी, सीटू के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सहनी, किसान सभा के कैलाश प्रसाद आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संघ के सदस्य गोविंद शाह, उमा लालसा, अजय कुमार, रंजीत सहनी, मंगल, मदन श्रीवास्तव, ललन शाह, रवि कुमार, बबलू गुप्ता, शांतनु झा आदि धरना में मौजूद थे।


















Be First to Comment