Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय में सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप; लोग परेशान

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू से बचने के लिए नगर निगम के द्वारा हर जगह फागिंग एवं साफ सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर निगम की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जहां हड़ताली चौक पर पिछले एक सप्ताह से कचरा का अंबार लगा हुआ है। वहीं इस कचरे का अंबार रहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Begusarai Dengue: सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, डेंगू डंक से लोग परेशान, फिर भी सो रहा बेगूसराय निगम

कचरा इतना बदबू दे रहा है कि लोग नाक ढक कर आने और जाने को मजबूर है। इस दौरान लोगों ने बताया कि बेगूसराय में एक तरफ डेंगू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के द्वारा लगातार साफ सफाई का ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ है। उन्होंने कहा कि शहर का यह पॉश इलाके हैं। जहां बगल में सदर अस्पताल है और डीएम ऑफिस है। इसके बावजूद भी यहां कचरा का अंबार लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि बेगूसराय में डेंगू कई लोगों की मौ’तें भी हो चुकी है। लेकिन इस जगह कचरे का अंबार रहने से डेंगू पनप रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में तब्दील हो चुका है। बस कागज पर ही नगर निगम साफ सफाई पर अभियान चला रही हैं। आपको बताते चलें कि बेगूसराय में डेंगू की संख्या 400 से अधिक हो चुकी है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *