मुजफ्फरपुर जिले में मारवाड़ी धर्मशाला, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सूतापट्टी में सूतापट्टी की बदहाल स्थिति के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना दिया गया। मौके पर वार्ड 20 के पार्षद संजय केजरीवाल ने सूतापट्टी के व्यापारियों और पलदार, ठेला चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी में गलत तरीके से किए जा रहे कार्यों का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है।
अब यह बदहाल स्थिति बर्दास्त नहीं की जाएगी, सभी का साथ ही हमारी ताकत और पूंजी है। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना के पांच वर्ष बीतने के बाद भी अधर में अटका हैं कार्य, जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। इसमे राहगीर गिरकर जख्मी होते हैं। व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है।


















Be First to Comment