बिहार के सभी जिलों में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए शहरी क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 2023 से पेट्रोल-डीजल चालित ऑटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दी गई है। इसी विरोध में मुजफ्फरपुर जिले में डीजल ऑटो संघ द्वारा ऑटो चालकों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया हैं।
मुजफ्फरपुर डीजल ऑटो संघ के अध्यक्ष ने बताया कि डीजल ऑटो अचानक बंद कर देने से सभी ऑटो चालक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है, परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।
अध्यक्ष ने सरकार से कुछ दिनों के समय की मांग की हैं जिससे डीजल ऑटो चालक अपने रोजगार की कोई और व्यवस्था कर सके। अगर सरकार इस मांग पर कार्य नहीं करती हैं तो ऑटो चालकों के पास अंतिम विकल्प आत्मदाह हैं।प्रदर्शन के दौरान मौके पर सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालक मौजूद रहे। 



















Be First to Comment