पटना: बिहार की राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती है। इनमें से ही एक मधुमक्खी पालन योजना है जिसके तहत किसानों को बंपर सब्सिडी दे रही है। दरअसल राज्य सरकार मधुपक्खी पालन के इंडस्ट्री के रूप में विकसित करना चाहती है। खास बात यह है कि इस धंधे में खेती से ज्यादा मुनाफा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये स्टोरी आपके लिए है।

बिहार सरकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मधुमक्खी के छत्ते और पेटी पर सामान्य जाति के लोगों को 75 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। यानी एक लाख का मधुमक्खी का पेटी खरीदने पर 75 हजार रुपये सरकार की तरफ से मिलेंगे। इस योजना की मदद से मधुमक्खी पालक शहद उत्पादन से अपनी आय में इजाफा कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन
मधुमक्खी पालन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की साइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना पर क्लिक करें।
अब मधुमक्खी पालन वाले विकल्प पर जाकर फॉर्म भर दें।
अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें। ऐसे में आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।




















Be First to Comment