Press "Enter" to skip to content

विवाद के बीच कनाडाई लोगों के लिए भारतीय वीज़ा निलंबित, ऑपरेशनल कारण का दिया हवाला

भारत और कनाडा के खराब होते रिश्तों के बीच आज गुरुवार को भारत की तरफ से एक और कड़ा कदम उठाया गया है।

इसके तहत भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। कनाडा से भारत आने वाले कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, आज से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया गया है। अगले आदेश तक के लिए सेवाएं सस्पेंड की गई हैं। इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं।

कनाडा में भारत के लिए वीजा जारी करने वाली कंपनी ‘बीएलएस इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर’ ने नोटिस में कहा है कि ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित किया जाता है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए सभी प्रकार की वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इसमें ई वीजा और तीसरे देशों के कनाडाई लोगों का भी वीजा शामिल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह मुद्दा भारत की यात्रा का नहीं है. जिनके पास वैध और ओसीआई वीजा हैं वो भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह मुद्दा हिंसा भड़काने, कनाडाई अधिकारियों की निष्क्रियता और हमारे दूतावास के कामकाज के माहौल को खराब करने का है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *