Press "Enter" to skip to content

G20 में दिखी मधुबनी पेंटिंग की झलक, बिहार की शांति देवी ने रंगों से चंद्रयान-3 बनाया

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 का शिखर सम्मेलन हो रहा है। भारत मंडपम के कला प्रदर्शनी केंद्र में देश भर से चुनिंदा कलाकारों को अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मधुबनी पेंटिंग की झलक भी देखने को मिली है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुबनी पेंटर शांति देवी ने भारत मंडपम में इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 पर चित्र बनाया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य विदेशी मेहमानों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

Delhi G20 Summit 2023: जी20 श‍िखर सम्‍मेलन में कौन होंगे मेहमान, क‍िस देश  से आ रहा कौन? यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट - G20 summit new delhi which leaders  will may or wont

मधुबनी पेंटिंग के लिए लोकप्रिय शांति देवी ने कहा कि उन्हें जी-20 सम्मेलन में आकर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्हें खुशी है। जब उन्हें आमंत्रित किया गया तो उनके मन में चंद्रयान-3 पर पेंटिंग बनाने का ख्याल आया। उन्होंने चंद्रयान-3 के बारे में अखबारों में पढ़ा। पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन में ही उन्होंने इसरो के सफल मिशन पर मधुबनी पेंटिंग तैयार की है।

शांति देवी का कहना है कि उन्होंने इस पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया है। पहले उन्हें बाजार से दो रुपये का रंग खरीदने के भी पैसे नहीं मिलते थे। ऐसे में वह घर पर ही फूल-पत्तियां, गुलाब, गेंदा, चुकंदर, हल्दी आदि से रंग तैयार करती थीं। अभी भी वह नेचुरल कलर का इस्तेमाल करके आकर्षक मधुबनी पेंटिंग बनाती हैं।

बता दें कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ। इसमें 20 सदस्य देश, 9 अतिथि देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेने आए हैं। शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी मेहमानों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। सीएम नीतीश इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *