Press "Enter" to skip to content

10 हजार विद्यालयों में जल्द लगेंगे कंप्यूटर, इंस्ट्रक्टर की भी होगी नियुक्ति

बिहार: राज्य के करीब दस हजार माध्यमिक और मध्य विद्यालयों में जल्द ही कंप्यूटर लगा दिए जाएंगे। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को दी है। माध्यमिक विद्यालयों में 20 और मध्य विद्यालयों में 10-10 कंप्यूटर का लैब बनाया जाएगा। ताकि, छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा सुगमता से दिलायी जा सके। इस संबंध में शुक्रवार को केके पाठक ने सभी डीईओ को दिशा-निर्देश जारी किया है। डीईओ को यह स्वतंत्रता दी है कि वे विभाग द्वारा चयनित 20 एजेंसियों में से किसी एक से अपने जिले के विद्यालयों में कंप्यूटर (डेस्कटॉप) अथवा लैपटॉप लगवा सकेंगे।

बक्सर : बिहार के मध्य विद्यालयों में लगेगा कंप्यूटर ~ HappyNews

इसलिए चयनित एजेंसियों को जिला आवंटित नहीं किया जा रहा है। कौन सी एजेंसी अधिक तेजी से काम कर सकती है, डीईओ यह विचार कर उसे प्राथमिकता देंगे। पाठक ने यह भी कहा कि पूर्व में कई विद्यालयों से कंप्यूटर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसलिए विद्यालयों में कंप्यूटर लगने से पहले सुरक्षाकर्मी की तैनाती अवश्य करा दें। डीईओ को यह भी बताया गया है कि कंप्यूटर शिक्षक (आईसीटी इंस्ट्रक्टर) के लिए भी एजेंसी का चयन विभाग के द्वारा कर दिया गया है। इसलिए इन्हें भी विद्यालयों की जिम्मेदारी शीघ्र दें। एक कंप्यूटर शिक्षक का खर्च करीब 16 हजार महीना आएगा। आगे के चरण में और भी अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *