Press "Enter" to skip to content

भारत ने रचा इतिहास: सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया है। शुक्रवार को इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हुई है। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है।

Chandrayaan 3 Launch | Chandrayaan 3 Launch: सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ भारत का  तीसरा मून मिशन, देखें चंद्रयान-3 की तस्वीरें

दरअसल, इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान 2 को लॉन्च किया था। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग तो सफल हुई थी लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान यह मिशन फेल हो गया था। अब चार साल बाद इसरो ने चंद्रयान 2 के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की है। 24 से 28 अगस्त के बीच चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और करीब 42 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच जाएगा।

श्रीहरिकोटा से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर इसरो ने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्व लॉन्च किया। इसरो ने LMV-3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है। अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इस मिशन के जरिए इसरो की चांद के दक्षिणी हिस्से में पानी और खनिज की खोज करने की कोशिश करेगा।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस से ट्वीट करते हुए लिखा कि, “चंद्रयान-3 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखेगा. यह हर भारतीय के सपनों को दर्शाता है, ये ऐतिहासिक पल भारत के वैज्ञानिकों की मेहनत को दर्शाता है. मैं उन सभी की मेहनत को सलाम करता हूं.”

Share This Article
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *