Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन में लूडो गेम लोगों के बीच हो रहा है लोकप्रिय

कोरोना लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में बंद हैं। इस दौरान लूडो गेम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर मुंबई पुलिस ने एक क्रिएटिव ट्वीट से लोगों को यह मैसेज देने की कोशिश की है कि घर में रहना कितना जरूरी है। मुंबई पुलिस ने लूडो गेम के बोर्ड की तस्वीर को लॉकडाउन के बीच लोगों की रियल लाइफ से जोड़ा है। डिजिटल लूडो में लोग इंतजार करते रहते हैं कि कब उनके छह आए और उनका टोकन (गोटी) घर से बाहर आए। लेकिन अब इस गेम में ट्विस्ट आ गया है। मुंबई पुलिस कह रही है कि अच्छा होगा कि आप अपना भाग्य न आजमाएं और अपने घर में रहें, बाहर न निकलें।

मुंबई पुलिस ने लूडो बोर्ड की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, ‘बेहतर होगा कि इस दौरान आप अपना लक ट्राय न करें। कोरोना वायरस से लड़ाई में घर पर रहना ही आपके लिए सबसे अच्छा होगा। मुंबई पुलिस ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर हैशटैग #StayHomeToWin, #GameOfLife, #TakingOnCorona के साथ पोस्ट करते हुए लिखा “Game mein twist!” तस्वीर में लिखा है कि सबसे सुरक्षित जगह IN ही होगा। यानी घर के भीतर रहना ही सेफ है।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1257171549796384771/photo/1

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लूडो बोर्ड पर सभी 16 टोकन (गोटियां) घर के भीतर बंद हैं। बोर्ड में जगह जगह रास्ते पर कोरोना वायरस घूम रहे हैं।

4 मई को ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को मुंबई पुलिस की यह क्रिएटिविटी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे हार्ट इमोजी के साथ रीट्वीट किया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाई लेवल की क्रिएटिविटी बताया। किसी ने कहा- मैं छह का इंतजार नहीं कर रहा हूं। किसी ने कहा कि यहां पर छह का मतलब बाहर है।

मुंबई पुलिस का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मंगलवार रात तक इसे इंस्टाग्राम पर 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया की दुनिया में मुंबई पुलिस अपने बेहतरीन ट्वीट्स के लिए मशहूर है। समय समय पर वह अपने मजेदार और रचनात्मक ट्वीट्स के जरिए लोगों को जागरूक करती रहती है।

Share This Article
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *