पटना: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर जमकर राजनीति हो रही है। जमुई से लोकसभा सांसद एवं लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने अब सीएम नीतीश को इस मुद्दे पर लपेटा है। चिराग ने सवाल उठाए कि सीएम नीतीश खुद इंजीनियर हैं, फिर भी उनका ड्रीम पुल निर्माण के दौरान दो-दो बार कैसे गिर गया। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
चिराग पासवान ने पुल हाद’से को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगुवानी पुल का धराशायी होना सीएम की नाक के नीचे हो रहे भ्र’ष्टाचार का पुख्ता प्रमाण है। सीएम नीतीश प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। वे देश की यात्रा करने में व्यस्त हैं, उन्हें अपने राज्य के लोगों की परेशानी नहीं दिख रही है।
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार ने देखा है, अब देश देखेगा। वह देश को क्या दिखाएंगे? अभी बिहार में पुल गिरा है, अब क्या वे देश भर में ब्रिज गिराएंगे। भागलपुर ब्रिज हादसे पर सवाल उठाते हुए पासवान ने कहा कि जब यह पुल पहली बार गिरा था, तब निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया था। सीएम नीतीश कंपनी को क्यों बचाने में लगे हैं? उन्होंने कहा कि पहली बार में ही अगर उचित कार्रवाई हो जाती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
Be First to Comment