Press "Enter" to skip to content

बिजली के हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक, लोगों की सांस अटकी, जानिए.. फिर क्या हुआ?

गया: गया में एक सनकी युवक बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया। जिसके बाद लोगों की सांस अटक गई। युवक बार बार बिजली के हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश कर रहा था। करीब एक घंटे तक लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही और युवक से पोल पर से नीचे आने की गुहार लगाती रही। करीब एक घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद युवक सकुशल पोल से नीचे उतर गया। घट’ना चेरकी थाना क्षेत्र के परसाकला गांव की है।

बताया जा रहा है कि परसाकला गांव में एक युवक अचानक हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक बिजली के तार को छूने की कोशिश कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। करीब एक घंटे तक यह मौ’त का खेल चलता रहा।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक पोल से नीचे उतर गया और भीड़ को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि युवक कौन था और कहां का रहने वाला था। पुलिस युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *