Press "Enter" to skip to content

बिहार: ननिहाल से वापस लौट रहे दो युवक को तेज र’फ़्तार वाहन ने कु’चला, मौके पर हुई मौ’त

नवादा: बिहार में सड़क हा’दसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसपर लगाम लगाने लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हर रोज लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कु’चल डाला हैं। जिससे दोनों की मौ’त हो गयी।

Nawada Road Accident: Five Killed In Road Accident In Nawada, Three In  Sirdala, One Is Kadirganj And One In Akbarpur Ann | Nawada Road Accident:  नवादा में रोड हादसे में पांच की

मिली जानकारी के अनुसार, नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर बाइपास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना की पुलिस ने घट’नास्थल पर पहुंच कर श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, इस घ’टना में मृ’त प्रशांत मिश्रा अपने दोस्त के साथ अपने ननिहाल गया था।  वहां से बाइक से दोनों नवादा लौट रहे थे। तभी बाइपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई।  मृ’तक युवक की पहचान बुधौल गांव निवासी मनोज मिश्रा के पुत्र प्रशांत मिश्रा और गिरधारी मिश्रा के पुत्र अजय मिश्रा के रूप में की गई है।  इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर, इस घटना को लेकर  पुलिस ने बताया कि थाना को सूचना मिली थी न्यू अंसार नगर बाइपास के पास बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई है। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वो दोनापुर बुधौल निवासी थी। फिलहाल पुलिस मामले के आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस  घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *