Press "Enter" to skip to content

पटना में 300 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाने पर गिरिराज सिंह भड़के- सारे मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो..

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण के चलते मंदिर हटाने का विरोध शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अशोक राजपथ पर पटना कॉलेज के पास स्थित ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को तोड़ा जा रहा है। जबकि मंदिर की कुछ दूरी पर स्थित मजार की व्यवस्था मुख्यमंत्री आवास की तरह चकाचक की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बंटवारे के बाद सभी मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो आज यह नौबत नहीं आती।

पटना में 300 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाने पर गिरिराज सिंह भड़के- सारे मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो..

पटना में ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को हटाने के विरोध में स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश सरकार को सनातन विरोधी करार दिया।

गिरिराज ने कहा कि इस देश की पहचान सनातन संस्कृति से है। इस संस्कृति की पहचान दुर्गा, काली, लक्ष्मी जैसी देवियों से है। आज उन देवियों का मंदिर तोड़ा जा रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है। यह मंदिर 300 साल पुराना है, जो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं टूटा। अब ये नए अंग्रेज इसे तोड़ना चाहते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे।   उन्होंने यह भी कहा कि अगर बंटवारे के दौरान सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और वहां के हिंदुओं को यहां लाया गया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *