Press "Enter" to skip to content

पानी भरे नहर से निकलने लगे 200, 500 नोटों के बंडल, लू’टने की मची होड़; बुजुर्ग भी कूद पड़े

सासाराम: ऐसे तो पानी भरे गड्ढों, नहरों, नदियों से मछलियां निकलती है। कुछ इलाकों में मखाना और पानी फल की खेती भी होती है। मगर बिहार में नदियों, नहरों से कुछ भी निकल सकता है।  पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में तालाबों से शरा’ब की बोतलें बरामद होने की खबरें आई थीं।  ताजा मामला पानी भरे तालाब से नोटों की गड्डियां निकलने का है। नहर से नोटों के बंडल निकले जिन्हें लोगों ने लू’ट लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

OMG! पानी भरे नहर से निकलने लगे नोटों के बंडल, लूटने की मची होड़; बुजुर्ग भी कूद पड़े, देखें Video

बिहार के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुरादाबाद पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को पता चला की नहर में नोटों के बंडल  निकल रहे हैं। अचानक बड़ी संख्या में लोग नहर के पास पहुंच गए। पहले एक बच्चे को भेजा गया। बच्चे ने जब नहर में पैसे मिलने की बात बताई तो अचानक दर्जनों लोगों ने छलांग लगा दी और नोटों के बंडल लू’टने लगे। पानी में जैसे मछलियां पकड़ी जाती है इसी तरीके से लोग पानी के अंदर हाथ डाल डाल कर नोटों की गड्डी निकाली और कलेजे से सटाकर उसे अपने घर ले गए।

वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। नहर से रुपए निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनमें एक सौ,  दो सौ और 500 नोटों के बंडल थे।

वीडियोके मुताबिक,  नहर का पानी कितना गंदा है और उसी गंदगी में बच्चे,बूढ़े और नौजवान सभी उम्र के लोग नोटों के बंडल बटोरने में लगे हैं। पुल के ऊपर भी भारी भीड़ लगी है। जो इस तमाशे को देख रहे हैं।  कुछ लोगों ने बताया की पानी से  100, 200 और 500 के नोटों के बंडल मिले जिन्हें बटोरने में लोग लगे रहे।  नहर के बाहर उनके परिवार के कई लोग झोला, गमछी और नोट भरने के अन्य सामान लेकर बैठे थे। पानी से निकाल निकाल कर उनमें नोट भरे गए। वाकया मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में थाना अध्यक्ष रिजवान खान ने बताया कि पुलिस को पहले नहर में पैसे मिलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वहां जाकर छानबीन की।  लगभग 4 घंटे तक पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन, उस समय पैसे नहीं मिल रहे थे। लौट आने के बाद वहीं से नोटों की गाड़ियां मिलने की जानकारी मिली। यह जांच का विषय है।  थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है अभी कहना मुश्किल है नहर में कितने रुपए कहां से आए। छानबीन के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *