Press "Enter" to skip to content

होटल से पकड़े गए जीजा-साली, लड़की का आरो’प- 6 महीने रिलेशनशिप के बाद शादी से कर रहा इनकार, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

हाजीपुर:  हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड को एक होटल से पकड़ा गया। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। होटल से पकड़े जाने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़का वैशाली के बिदुपुर का रहने वाला है जबकि लड़की वैशाली के ही मदारपुर की रहने वाली है। हाजीपुर के होटल में होने की सूचना पर लड़की के गांव के ही एक युवक ने दोनों को पकड़ा।

जिसके बाद हाजीपुर के अंजानपीर चौक पर जमकर हं’गामा शुरू हो गया। होटल से पकड़े जाने की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले भी हाजीपुर पहुंच गए। इस दौरान लड़की के परिजनों रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स की पि’टाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का और लड़की को हिरासत में लिया और दोनों को अपने साथ लेकर नगर थाना पहुंच गये।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लड़की के परिवारवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों को गांव में ही बाइक से घूमते पकड़ा गया था। इस दौरान भी दोनों की पिटा’ई की गयी थी। रिश्ते में जीजा लगने वाले लड़के से शादी करने के लिए लड़की जो साली लगती है वो तैयार है। लेकिन लड़का शादी से इनकार कर रहा है।

लड़का का कहना है कि लड़की का अपने ही चचेरे भाई से अवैध संबंध है। चचेरा भाई और बहन दोनों रिलेशनशिप में है। कुछ दिन पहले ही दोनों एक कमरा लेकर घर से दूर हाजीपुर में रहते थे। जहां पर परिवार वालों ने दोनों को एक साथ ही पकड़ लिया था उस वक्त भी जमकर बवाल हुआ था। जबकि लड़की का कहना है कि करीब 6 महीनों से उसका जीजा  रिलेशनशिप में है और शादी करने से अब इनकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *