बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक डांस प्रोग्राम के दौरान लोक गायक शिवेश मिश्रा हथि’यार लहराते और फिमेल डांसर के साथ थिरकते दिखे। हथि’यार लहराते सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए बेगूसराय एसपी ने जांच के आदेश दिये। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
लोक गायक शिवेश मिश्रा को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ह’थियार लहराना काफी महंगा पड़ गया है। वैसे तो देखा जाता है कि जब कि शिवेश मिश्रा कोई स्टेज शो करते हैं तो वहां के कार्यक्रम का वो लाइव दिखाने लगते हैं। शायद इस दौरान किसी ने हथि’यार लहराने उनका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वह कई दिनों से सोशल मीडिया में घूम रहा था।
लेकिन अब इस वायरल वीडियो की जांच और मामले पर कार्रवाई का निर्देश बेगूसराय एसपी ने दिया है। लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष के बयान पर बेगूसराय नगर थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह को 6 अप्रैल की शाम चले रहे एक डांस प्रोग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली थी। जिसमें खुद जो व्यक्ति गाना गा रहा था वही हाथ में हथि’यार लेकर प्रदर्शन करता दिख रहा था। हाथ में हथि’यार लेकर महिला नर्तकी के साथ डांस भी करता दिख रहा था।
वायरल वीडियो को देखने से पता चला कि इस वीडियो में सिंगर शिवेश मिश्रा हाथ में हथि’यार लिए थे। उस वक्त मंच पर एक और व्यक्ति था। शिवेश मिश्रा काले रंग का पायजामा और कुर्ता पहने हुए था और दूसरा व्यक्ति सफेद रंग का पैंट शर्ट पहने हुए थे। गायक शिवेश इस दौरान हाथ में हथि’यार लिये हुए थे जो लेडिज डांसर के साथ खुद डांस कर रहे थे। उनके हाथ में उस वक्त हथि’यार भी था। जबकि दूसरा व्यक्ति डांसर पर पैसे लूटा रहा था और कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहा था।
पुलिसिया जांच के बाद पता चला कि यह वीडियो लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित पनहांस गार्डन का है। वीडियो में दिख रहे काला पायजमा और कुर्ता पहने सिंगर शिवेश मिश्रा हैं जिनके हाथों में हथि’यार था। शिवेश मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अहियापुर का रहने वाला है। शिवेश मिश्रा के साथ उसका एक सहयोगी भी हथि’यार का प्रदर्शन कर रहा था। कार्यक्रम के दौरान लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र का बाघी निवासी संजीव कुमार सिन्हा रूपया उड़ाकर उत्साह वर्धन कर रहा था। डांस प्रोग्राम में सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन गंभीर अप’राध है। बेगूसराय एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Be First to Comment