Press "Enter" to skip to content

53 दिन बाद भी मधुबनी DPO राजेश कुमार का सुराग नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

मुजफ्फरपुर: मधुबनी डीपीओ राजेश कुमार 53 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लाप’ता हो गये थे। उनका अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ला’पता मधुबनी डीपीओ राजेश कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी को अब भगवान पर ही भरोसा है। वो भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि उनके पति सकुशल घर लौट आए क्योंकि पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है। पति की बरामदगी को लेकर वह डीजीपी से भी गुहार लगा चुकी है।

Madhubani DPO Rajesh Kumar Mishra missing from Muzaffarpur - मधुबनी के डीपीओ  राजेश कुमार मिश्रा मुजफ्फरपुर से गायब

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से रहस्यमयी तरीके से लाप’ता मधुबनी के डीपीओ राजेश कुमार का अब तक पता नहीं चल सका है। लापता हुए 53 दिन हो गये हैं लेकिन पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम में रहते है। लेकिन आज भी अपने परिवार के मुखिया डीपीओ राजेश कुमार के आने की राह देख रहे है। लाप’ता मधुबनी के डीपीओ राजेश कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी ने बताया कि अब सिर्फ भगवान पर ही भरोसा है। वही बेटे हर्षित का कहना है कि कोई न कोई गलत हाथों में पापा पड़ गए है। उनका अपहरण किया गया है। बता दें कि मधुबनी के डीपीओ राजेश कुमार मुज़फ़्फ़रपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे। डीपीओ राजेश की पत्नी ने अहियापुर थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। तब से अबतक पुलिस की जांच चल रही है लेकिन अबतक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बताते चलें कि गायब बीपीओ राजेश कुमार के बैंक खाते से बीते 4 फरवरी को दो बार पैसे की निकासी हुई थी। जिसमें एक बार 11000 और दूसरी बार ₹21000 रुपये निकाले गए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों निकासी किसी ने फ्रॉड किया है। जिसके बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि कही डीपीओ राजेश कुमार किसी फ्रॉड के चक्कर में तो नहीं पड़ गए। इसकी जांच कर रही पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *