Press "Enter" to skip to content

12 साल की नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भाग गया था 3 बच्चों का बाप, पुलिस ने दबो’चा

नवादा: 12 साल की नाबालिग बच्ची को 3 महीने पहले एक शख्स शादी का झां’सा देकर फ’रार हो गया था। युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है इसके बावजूद उसने नाबालिग बच्ची को अपने झां’से में ले लिया। लड़की को बहला-फुसलाकर नवादा से मुंबई लेकर चला गया। 

इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की का भाई अपनी बहन को युवक के चंगु’ल से छुड़ाने में लग गया। 3 महीने से वह प्रयास कर रहा था कि किसी तरह उसकी बहन बिहार आ जाए। बहन को वापस नवादा बुलाने में वह सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसने बहन को तीन बच्चों के बाप के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आ’रोपी को गि’रफ्तार कर लिया।

3 बच्चों के बाप द्वारा नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भागने के बाद लड़की के भाई ने नारदीगंज थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी तभी अचानक लड़का और लड़की दोनों सिलाव थाना क्षेत्र के भुई मोड़ के पास दिखे। जिसके बाद लड़की के भाई ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद लड़की को बरामद किया गया और आरोपी को मौके से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पकड़ा गया तीन बच्चों का बाप नारदीगंज थाना क्षेत्र संदोहरा गांव निवासी मनोज चौधरी का बेटा पिंटू है। लड़की के भाई ने बताया कि तीन महीने पहले पिंटू अपने नानी घर आया था उसी दौरान उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर वह अपने साथ लेकर मुंबई भाग गया। इस मामले में नारदीगंज थाने में केस दर्ज है। आज दोनो मुंबई से लौटे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद बहन को बरामद किया और फरार शख्स को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *