वैशाली: हाजीपुर के औधौगिक थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किन्नरों को चाय पिलाने की बहाने बं’धक बनाकर पी’टा गया। जिसे लेकर किन्नरों ने जमकर विरो’ध प्र’दर्शन किया और हंगामा मचाया।
कंपनी के कर्मचारी की पि’टाई से दो किन्नर घा’यल हो गयी है। जिसका इलाज चल रहा है। घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
घट’ना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया हाजीपुर के स्पून पाइप कंपनी से कुछ किन्नर बधाई देने और कुछ इनाम और बख्शिस मांगने आए थे तभी कंपनी के कर्मचारी ने सभी किन्नरों को चाय पिलाने के बहाने अंदर बुलाया और उनकी पि’टाई कर दी। इस दौरान कई किन्नर मौके से भाग बाहर निकले और अपने अन्य साथियों को घ’टना की जानकारी दी।
जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में किन्नर मौके पर पहुंच गये। कंपनी के दफ्तर के बाहर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचे और सभी आक्रो’शित किन्नरों को समझाने की कोशिश करने लगे। वही पिटा’ई से घा’यल किन्नरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Be First to Comment