Press "Enter" to skip to content

महिला स्वास्थ्य अधिकारी कर रही डॉक्टर का फेस मसाज, विभाग ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में स्वास्थ्य महकमा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, विभाग की एक महिला अधिकारी और एक पीएचसी प्रभारी की रंगरलियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अधिकारी डाॅक्टर का फेस मसाज करती नजर आ रही हैं। डाॅक्टर खगड़िया सदर पीएचसी प्रभारी हैं, वहीं महिला सदर प्रखंड के ही एक वेलनेस सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ अफसर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चारो ओर हंसी उड़ रही है। चिकित्सक का महिला अधिकारी से फेस मसाज कराते वीडियो के अलावा इन दोनों का सेल्फी भी खूब वायरल हो रहा है. वायरल होने वाला सेल्फी कोई आम सेल्फी नहीं है. सेल्फी में दोनों का अंदाज देखकर यही लगता है कि दोनों पति-पत्नी रहे, लेकिन दीगर यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं। वीडियो और ऐसी सेल्फी वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे की काफी किरकिरी हो रही है. सेल्फी सामान्य न होकर आपत्तिजनक है, इसलिए भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

खगड़िया के प्रभारी सिविल सर्जन रामनारायण चौधरी ने वीडियो वायरल होने के बाबत इस मामले का संज्ञान लिया. इसके साथ ही सदर पीएचसी प्रभारी डाॅ कृष्णा कुमार और महिला सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा है. सीएस ने तीन दिनों के अंदर दोनों से जवाब मांगा है. इसके बाद दोनों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने कहा है कि वीडियो और तस्वीर वायरल होना दोनों के पद के गरिमा के अनुकूल नहीं है।

वीडियो वायरल होने के बाद चिकित्सक फ’रार हैं। वहीं बताया गया कि डाक्टर और महिला हेल्थ अफसर दोनों ही शादीशुदा हैं। अब लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। चूंकि दोनों काफी ही जिम्मेदार पद पर हैं, इसलिए विभाग की फजीहत होना लाजमी है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो और फोटो दोनों ही अलग-अलग तारीख की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *