Press "Enter" to skip to content

नीतीश की बात नहीं मानते अधिकारी, जनता दरबार में मुजफ्फरपुर की महिला ने सीएम के सामने खोल दी पोल

पटना:  नए साल के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे हैं। काफी संख्या में अपनी शिकायत को लेकर फरियादी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे हैं। आज के जनता दरबार में अप’राध से जुड़े कई मामले सामने आए।

मुजफ्फरपुर के अहियापुर से आई एक महिला की फरियाद को सुनकर सीएम हैरान रह गए और पुलिस के आला अधिकारी को फोन लगा दिया। सीएम ने कहा कि एक्शन काहे नहीं हुआ..इसको देखिए..देखिए काहे ऐसा हो रहा है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर के अहियापुर से आई महिला ने अपने इंजीनियर भाई के ह’त्यारों को सजा दिलाने की सीएम से गुहार लगाई है। महिला का कहना था कि नामजद केस दर्ज कराने के बावजूद दो साल बाद भी उसके भाई के ह’त्यारों को सजा नहीं मिल पाई। महिला का कहना था कि आरो’पी खुद को जेडीयू की नेता बताती है, जिसके कारण पुलिस अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। फरियादी महिला ने कहा कि पिछले सितंबर के महीने में उसके पिता भी जनता दरबार में न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अप’राधियों को गि’रफ्तार नहीं किया गया।

महिला की शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने पास खड़े अधिकारी को कहा कि लगाओ तो जरा गृह वाले को। सीएम ने दूसरी तरफ फोन पर मौजूद अधिकारी को कहा कि, ‘अरे भाई एक महिला आई हुई है मुजफ्फरपुर की…ये कह रही है कि 2021 में इसके इंजीनियर भाई की ह’त्या कर दी गई थी.. सितंबर महीने में जनता दरबार में इसके पिताजी भी आए हुए थे.. ई काहे नहीं हो रहा है भाई.. तुरंत दिखवाइए…सितंबर में तो आप लोग रहे ही होंगे न जी…सितंबर में जब कहा गया तो फिर एक्शन काहे नहीं हुआ.. इसको देखिए..देखिए काहे ऐसा हो रहा है..इसलिए आपको कह रहे हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *