Press "Enter" to skip to content

बिहार निकाय चुनाव 2022: सासाराम नगर निगम में बवाल, वार्ड प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गो’लीबारी

सासाराम: बिहार में नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में कई जगहों से ब’वाल की खबरें आई हैं। ताजा मामला सासाराम का है। यहां नगर निगम क्षेत्र के मोरसराय गांव में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर जातीय आधार पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों गुटों में गो’लीबारी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। किसी के घा’यल होने की सूचना है।

बिहार निकाय चुनाव 2022: सासाराम नगर निगम में बवाल, वार्ड प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक, सासाराम नगर निगम क्षेत्र के मोरसराय गांव मे वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर गुरुवार को बवाल हो गया। शिवसागर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या मे पुलिस पहुंची है। दोनो पक्षों मे किसी को गो’ली नहीं लगी है। झ’ड़प वार्ड संख्या सात के अमित कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार के समर्थकों के बीच हुई है। गो’लीबारी के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

बुधवार को नालंदा में भी वोटिंग के दौरान एक पोलिंग के बूथ के पास फा’यरिंग की खबर आई थी। बोगस वोटिंग का आरो’प लगने के बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मा’रपीट और पथ’राव भी हुआ। वहीं, छपरा के मशरक में नगर पंचायत के कर्मचारी भवन पोलिंग बूथ पर हं’गामा हुआ। यहां प्रत्याशी के साथ मा’रपीट की गई।

बिहार के 17 नगर निगमों समेत 68 निकायों में बुधवार को दूसरे चरण में वोट डाले गए। शुक्रवार को इस चरण की मतगणना की जाएगी और उसी दिन नतीजे जारी होंगे। पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर को हो चुका है और उसके नतीजे 20 दिसंबर को जारी हुए थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *