जहानाबाद: बिहार में श’राबबंदी कानून को लेकर इन दिनों हायतौबा मचा हुआ है। जह’रीली श’राब के कारण अबतक कई लोगों की मौ’तें भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके श’राब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। श’राब से हुई मौ’तों के बाद ऐसी महिलाएं खौफ के साए में जी रही हैं जिनके पति श’राब पीते हैं।
ऐसे में पत्नियां अपने पतियों पर विशेष नजर रख रही हैं और अब उन्हें यह बात मंजूर नहीं है कि उनका पति शरा’ब का सेवन करें। जहानाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने श’राबी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। घ’टना के कल्पा ओपी क्षेत्र के गोनसा गांव की है।

दरअसल, कल्पा ओपी क्षेत्र के गोनसा गांव निवासी मनु अक्सर श’राब पीकर घर आता था और पत्नी और बच्चों के साथ मा’रपीट करता रहता था। पति की इस करतूत को उसकी पत्नी आरती लंबे समय से बर्दास्त कर रही थी। इसी बीच छपरा में हुए शरा’बकांड ने आरती को डरा दिया। आरती को डर था कि जह’रीली शरा’ब से उसके पति की भी जान न चली जाए। सोमवार को मनु शरा’ब पीकर घर पहुंचा था और हंगा’मा कर रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी आरती ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह दोबारा श’राब पीने में सौ बार सोचेगा।

आरती ने डायल 112 पर फोन कर पति के श’राब पीने की शिकायत पुलिस से कर दी। आरती की शिकायत पर पुलिस की टीम सोमवार की रात गांव पहुंची और मनु को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। रातभर थाने की हाजत में रहने के बाद मनु के होश ठिकाने आ गए। बाद में आरती ने जुर्माना देकर पति को थाने से छूड़ा लिया। श’राबी पति को सबक सिखाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।























Be First to Comment