Press "Enter" to skip to content

बांका: दूसरी लड़की से शादी कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने खाया जह’र

बांका में प्रेमिका को छोड़ लड़का दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। आज लड़के की शादी होने वाली है। ये खबर जैसे ही प्रेमिका को लगी वो मंगलवार को उसके घर पहुंच गई। लड़की घंटों लड़के के घर के बाहर हंगा’मा करती रही। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस को बुलाया गया। इतने में लड़की ने जह’र खा लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

लड़के के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में इलाज के लिए भर्ती कराया।

उपरामा गांव में मंगलवार देर रात एक प्रेमिका ने जमकर हंगा’मा किया।प्रेमिका ने लड़के और उसके परिवार वालों पर शादी करने का दबाव भी बनाया। लेकिन जब उन्होंने मना किया तो युवती ने घर के बाहर ही न’शीली पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। वहीं, लड़के के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

इस बीच सूचना मिलने पर रजौन पुलिस भी गांव पहुंच गई। लड़की की तबीयत बिगड़ता देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

दोनों की होनी थी शादी

गांव के लोगों ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच एस साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का आर्मी में जॉब करता है। ऐसे में घर वालों ने युवक की शादी पहले इसी लड़की से तय की गई थी। लेकिन किसी कारण दोनों के घर वाले इस रिश्ते को लेकर सहमत नहीं हो पाए। इस बीच भी दोनों का मिलना जुलना और बातचीत का क्रम जारी रहा।

कुछ दिन पहले लड़के के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी जब लड़की को मिली तो वह कहलगांव से उपरामा पहुंच गई। घर पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। खबर लिखे जाने तक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई थी।

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *