Press "Enter" to skip to content

औरंगाबाद में एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घा’यल, जानें पूरा मामला

बिहार के औरंगाबाद में एक साथ एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घा’यल हो गए। पुलिस की टीम जमीनी वि’वाद में फसल की कटाई रोकने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घा’यल हो गए। सभी जवानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घट’ना गोह थाना के दरधा गांव की है।

विवादित जमीन पर धान काटने से रोकने गई पुलिस, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर  पीटा, एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

दरअसल, गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हम’ला बोल दिया। ह’मले में एक जमादार समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घा’यल हुए गए। घा’यलों में पांच महिला सिपाही भी शामिल है।

घा’यल पुलिसकर्मियों को गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घा’यलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार और आर्यन कुमार शामिल है।

गोह के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार और गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे।

इस दौरान कुछ महिलाएं धान की फ़सल काट रही थीं। फसल काटने से मना करने पर उनलोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हम’ले में पुलिस पदाधिकारी एवं कई जवान घा’यल हो गए। वहीं, दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार और रीना कुमारी घायल हुई हैं। इनमें बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है।

 

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *