Press "Enter" to skip to content

‘भारत जोड़ो पद यात्रा’ को सफल बनाने के लिए साहिबगंज से बलिया पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

बेगूसराय: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शुरू किया गया है. इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के द्वारा 8 सदस्य टीम का नेतृत्व किया गया. जिसके बाद झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला से देर रात को बेगूसराय के बलिया पहुंचे है. जिसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भारत जोड़ो पद यात्रा को सफल बनाने के लिए साहिबगंज से बलिया पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

यूपी के बुलंदशहर के लिए रवाना हुए
वहीं, कांग्रेस कार्यालय बलिया में पहले से मौजूद कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा में शामिल सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.  जिसके बाद सभी कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह यूपी के बुलंदशहर तक पदयात्रा के लिए रवाना हो गए.

अनुकूल चंद्र मिश्रा ने बलिया पहुंचने पर बताया कि 1470 किलोमीटर उन्हें भी पदयात्रा झारखंड के साहिबगंज से यूपी के बुलंदशहर तक करनी है. उन्होंने बताया कि इस भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ पार्टी के मनटुन पासवान, काशीनाथ महतो, नितेश ओझा, रणजीत सिंह, पिंटू कुमार, हेमंत कुमार और आदिवासी मूलनिवासी जॉन मरांडी शामिल हैं.

राहुल गांधी ने शुरू की थी पदयात्रा
उन्होंने बताया कि सभी 8 लोग पद यात्रा करते हुए बुलंदशहर पहुंचकर 25 दिसंबर को राहुल गांधी से भेंट कर उन्हें झारखंड की मिट्टी और साहिबगंज का गंगाजल भेंट करेंगे. साथ ही झारखंड तथा बिहार में भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कार्यक्रम की मांग रखेंगे. उन्होंने कहा कि अपने पैदल यात्रा में बिहार के 9 जिला तथा यूपी के 13 जिलों से होकर दिल्ली बॉर्डर बुलंदशहर तक पहुंचेंगे. रात को आराम करने के बाद गुरुवार की सुबह कांग्रेस की मंजू देवी, मोहम्मद तारिक, अरुण गांधी ने बलिया से आगे के लिए चलना शुरू किया.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 3500 किलोमीटर पदयात्रा कर सकते हैं तो सभी कार्यकर्ता क्यों नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी या सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम लेते रहने से काम नहीं चलने वाला है. इसलिए सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सिपाही हैं और सभी लोग पदयात्रा पर निकले हैं. रात में आराम करते हैं और सुबह राष्ट्रीय गीत के बाद फिर से यात्रा दिन भर के लिए शुरू करते हैं।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *