Press "Enter" to skip to content

आरो’पी की अरे’स्टिंग के लिए पुलिस तोड़ रही थी घर का ताला, आक्रो’शित लोगों ने पुलिस पर किया हम’ला

बिहार के गया में पुलिस पर आक्रो’शितों ने ह’मला कर दिया। घट’ना के बाद पुलिस विभाग में हड़’कंप मच गया है। घट’ना अभियुक्त की गिर’फ्तारी के दौरान हुई है। आक्रो’शितों के हम’ले में तीन पुलिसकर्मी घा’यल हुए हैं। वहीं, एक पुलिसवाले की राइफल छीने जाने की सूचना है।

घट’ना के मुताबिक पुलिस की ओर से अरेस्टिंग के लिए घर के ताले तोड़े जाने से लोग आक्रो’शित हो गए। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हम’ला कर दिया। फिलहाल, घ’टना वाले गांव में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हम’लावरों को चिह्नित करने में जुटी है।

पूर्व मुखिया से जुड़ा मामला
पुलिस पर हम’ले की यह घ’टना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस की टीम कजूर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी बीच ये हमला हुआ और कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आधा दर्जन थाने की पुलिस घट’नास्थल पर पहुंची है। मौके पर नीमचक बथानी डीएसपी विनय शर्मा समेत कई थानों के थानेदार कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

गि’रफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार अतरी थाना और एससी-एसटी थाना की पुलिस कजूर गांव में पूर्व मुखिया मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मामला मनरेगा कर्मचारी के साथ पूर्व मुखिया के नोकझोंक की बताई जा रही है। मामले में मनरेगा कर्मी देवेंद्र कुमार ने एससी-एसटी के तहत पूर्व मुखिया पर केस दर्ज करा दिया था। इस बीच पूर्व मुखिया की गिर’फ्तारी के लिए शुक्रवार की सुबह एससी-एसटी थाने की पुलिस कजूर गांव में पहुंची थी। पूर्व मुखिया के घर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पूर्व मुखिया की पत्नी ने अधिकारियों से कहा कि वे घर पर नहीं है। उनके मोबाइल पर संपर्क कर लें।

ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हम’ला
लेकिन पुलिस पूर्व मुखिया की पत्नी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस को लगा कि पूर्व मुखिया घर में ही है। पुलिस घर के ताले तोड़ने लगी। दूसरी ओर पूर्व मुखिया मुकेश सिंह गांव में ही चल रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। ताला तोड़े जाने की सूचना के बाद पूर्व मुखिया के साथ उनके समर्थक पहुंचे और पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मनमानी कर रही थी। कानून से अलग हटकर कार्रवाई की जा रही थी।

ग्रामीणों ने हथि’यार लौटाया
आक्रो’शित लोगों के हम’ले में 3 पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक पुलिस राइफल छीन लिए जाने की खबर है। हालांकि पुलिस की ओर से राइफल छीने जाने की कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। वही गांव से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की छीनी राइफल वापस कर दी गई है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि इस केस में एससी-एसटी थाने आईओ पूर्व मुखिया को जानबूझकर फंसा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में अतरी थाना के थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस तरह की घटना हुई है। किंतु इसकी पूरी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी ही दे सकते हैं।

 

Share This Article
More from GAYAMore posts in GAYA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *