Press "Enter" to skip to content

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: बिहार के 80 लाख किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट

दीपावली के पहले बिहार के किसानों को त्योहार का तोहफा मिला है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना 12वीं किस्त जारी कर दी गई है । बिहार के 8 लाख किसानों को इसका फायदा मिला है।  12वीं  किस्त की 2000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

बिहार के 80 लाख किसानों को दिवाली गिफ्ट, पीएम किसान सम्मान निधि के 2 हजार खाते में ट्रांसफर

प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में कंप्यूटर का बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की राशि जारी किया।  पीएम ने इसके माध्यम से किसानों को दिवाली गिफ्ट दिया है। पीएम ने देशभर के 8 करोड़ किसानों या लाभ दिलाया है।

हालांकि, इस बार पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है। ग्यारहवीं किश्त में 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो दो हजार की राशि भेजी गई थी।  12वीं किस्त में यह संख्या  8 करोड़ हो गई है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में 6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है।

कहा गया है कि जिन किसानों के खाते में राशि की पहुंच चुकी है उनके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। राशि नहीं मिलने पर किसानों को हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिन किसानों के मोबाइल पर मैसेज नहीं मिला है उन्हें अपना बैंक अकाउंट चेक करना चाहिए। अकाउंट में दिया गया आधार नंबर और अन्य जानकारियों की पड़ताल करनी चाहिए। सूचना में कोई अशुद्धि होने की वजह से राशि खाते में नहीं पहुंचेगी। प्रधानमंत्री ने तीन लाख से ज्यादा खाद दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के तौर पर विकसित करने की घोषणा की है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *