Press "Enter" to skip to content

बिहार: आरो’पी को गिर’फ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों का ह’मला, गं’भीर रूप से घा’यल

नरकटियागंज में हथकड़ी समेत फ’रार अभियुक्त अभय कुमार उपाध्याय को गिर’फ्तार करने पहुंची गौनाहा पुलिस टीम पर ग्रामीणो ने ह’मला कर अप’राधी को छुड़ा लिया। घ’टना 3 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जिसके बाद घ’टनास्थल पर पहुंची शिकारपुर थाने की पुलिस को देखते ही हम’लावर भाग खड़े हुए।

Attack On The Police To Free The Liquor Smuggler In Bettiah Pelted Bricks  And Stones Ann | बेतिया में शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला,  ग्रामीण और परिजनों ने

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी के करीबी धनंजय उपाध्याय को गि’रफ्तार कर लिया है। घ’टना के बाद थाने पहुंचे जयमंगलापुर गांव के तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। चार अक्टूबर को पूछताछ के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया।

गौनाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त को गिर’फ्तार करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हम’ला किया है। ग्रामीणों के ह’मले में गौनाहा थाना के एसआई विवेक कुमार बालेन्दु, एएसआई भूपेन्द्र कुमार सिंह समेत तीन चार सिपाहियो को गंभी’र चो’ट आई है। थानाध्यक्ष ने  बताया कि मामले में एसआई विवेक कुमार बालेन्दु के आवेदन पर गिरफ्तार धननंजय उपाध्याय समेत अभयकांत उपाध्याय उर्फ गुड्डन, पुष्पा देवी, रिषु महतो, श्रीकांत मुखिया, जगन्नाथ मुखिया, पप्पु उपाध्याय तथा चालीस अज्ञात महिला पुरूषो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गौनाहा थाना में धो’खाधड़ी के मामले में अभियुक्त और शिकारपुर थाना से हथक’ड़ी समेत फरार हुए अभय कुमार उपाध्याय की गिरफतारी को लेकर गौनाहा व शिकारपुर पुलिस की संयुक्त टीम गांव में छापेमारी करने गई थी। गांव में जाने के दौरान कीचड़ भरे रास्ते की वजह से शिकारपुर पुलिस की गाड़ी थोड़ी पीछे रह गयी। लेकिन गौनाहा पुलिस बाइक से अभियुक्त के पास पहुंच गयी और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वहां मौजूद लोगो ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया और पुलिस अधिकारियो तथा कर्मियो की पिटाई करने लगे। ग्रामीणों के हमले में में फांसी पुलिस को चकमा देकर अभियुक्त अभय कुमार उपाध्याय गन्ने के खेत के रास्ते फरार हो गया।

धो’खाधड़ी के मामले में जयमंगलापुर गांव निवासी अभय कुमार उपाध्याय पर हथ’कड़ी समेत फरार होने का मामला शिकारपुर थाने में दर्ज है।  मामले में अभियुक्त ने पिछले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की थी। इसमें पुलिस पदाधिकारियो पर पैसे लेकर उसे फरार कराने का आरो’प लगाया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की फरार अभियुक्त पर गौनाहा समेत शिकारपुर थाने में अब तीन एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *