Press "Enter" to skip to content

बिहार: गए थे मेला देखने घर लौटी ला’श, पुलिस कर रही वजह की तलाश

बिहार के खगड़िया में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए एक अधेड़ के घर में उस समय हाहाकार मच गया जब उनका श’व मेले से घर लाया गया।  55 वर्षीय उमेश तांती की मौ’त दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान हो गई। घ’टना खगड़िया जिले के मनपुरनी काली मंदिर के पास की है।

 बिहार:  गए थे मेला देखने घर लौटी लाश, पुलिस कर रही वजह की तलाश

जानकारी के मुताबिक, सदर प्रखंड के मेहसौरी गांव निवासी उमेश तांती बुधवार की शाम दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकले थे। खगड़िया शहर में स्थित मनपुरनी काली मां का दर्शन करने गए थे । वही उमेश भीड़ की वजह से गिर गए और वे बेहोश हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में ई-रिक्शा से सदर अस्पताल भेजा। समाज सेवी संजय कुमार बंटी उसे लेकर अस्पताल गए थे। डॉक्टरों ने पहुंचते ही उनकी जांच की और मृ’त घोषित कर दिया।

अस्पताल से ही पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। उमेश तांती को अस्पताल लाए संजय और बंटी ने बताया कि मेला क्षेत्र में अचानक बेहोश होकर गिर गए थे।  परिजनों को घ’टना की सूचना दे दी गई है। सदर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं कि मौ’त कैसे हुई?

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *