Press "Enter" to skip to content

नोएडा में बीच सड़क बर्थडे का जश्न, हुड़’दंग का वीडियो वायरल होने पर ऐक्श’न में पुलिस

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी करने का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट वाली लेन का बताया जा रहा है। कई युवक केक काटकर एक दूसरे को दे रहे हैं। सड़क पर खड़े एक व्यक्ति के पूछने पर बताया कि दोस्त का जन्मदिन है। 15-20 युवक एलीवेटेड रोड पर किनारे गाड़ी खड़ी कर केक काट रहे हैं और कुछ युवक गाड़ी की छत पर चढ़कर बैठे हुए हैं।

नोएडा में बीच सड़क बर्थडे का जश्न, हुड़दंग का वीडियो वायरल होने पर ऐक्शन में पुलिस

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मंगलवार शाम एक वाहन चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार और कई दोपहिया वाहन खड़े देखकर अपनी गाड़ी रोक दी। वाहन चालक ने सड़क के दूसरी तरफ चल रही जन्मदिन पार्टी का वीडियो बनाया। यह वीडियो साहिबाबाद थानाक्षेत्र का है।

वाहन चालक के पूछने पर युवकों ने बताया कि छोटे भाई का बर्थडे है। वीडियो बना रहे वाहन चालक ने जब सवाल किया कि क्या एलीवेटेड रोड जन्मदिन मनाने के लिए होते हैं क्या तो युवक कुछ नहीं बोले। नाम पूछने पर एक युवक ने बताया उसका नाम राहुल है।

वीडियो के संबंध में एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आदेश दिये जा चुके हैं। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरो’पियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *