मंगलवार का दिन काला दिन के रूप में बेगूसराय याद किया जाएगा, क्योंकि जिले के इतिहास में पहली बार बेखौ’फ बाइक सवार दो बद’माशों ने 11 निर्दोष लोगों को गो’ली मा’र दी। इनमें से एक की मौ’त घट’नास्थल पर हो गई। जबकि शेष अन्य घा’यल हो गए।

ज’ख्मियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस मामले को एसपी योगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस गश्ती में लाप’रवाही बरतने वाले पुलिस गश्ती में शामिल सात पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सस्पेंड किए गए 7 दरोगा
एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस गश्ती में लापरवाही बरतने वाले 7 दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। अप’राधी 4 थानों के सामने से गो’ली चलते हुए निकले थे लेकिन किसी भी थाने पर पुलिस गश्ती में कोई मौजूद नहीं था। पेट्रोलिंग में लापरवाही के चलते एसपी ने सख्त कदम उठाये हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
दिनदहाड़े सड़क पर गो’लियां बरसाते हुए बाइक सवार सीसीटीवी में दिख रहे हैं। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। जिले से सटे कई अन्य जिलों पटना, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। जगह-जगह चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी की हुई है।















Be First to Comment