बेगूसराय में बीती रात बद’माशों ने शहर बीचो बीच NH 31 पर लू’ट की दो घट’ना को अंजाम दिया है। पहली घ’टना में नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के समीप दो बाइक सवार आधा दर्जन बद’माशों ने स्वर्ण व्यवसाई से हथियार के बल पर 30 ग्राम सोना और नगद 75 हजार रुपये लू’ट लिए। जबकि इस घट’ना स्थल के कुछ दूर के बाद दूसरी घट’ना में बद’माशों ने एनएच 31 पर फल मंडी के निकट एक कपड़ा व्यवसाई के एजेंट से लू’टपाट के दौरान उसे गो’ली मा’र दिया है।

हालांकि इस दौरान बद’माशों द्वारा चलाई गई गो’ली एजेंट के सिर को छूती हुई निकल गई जिसमें वह ज’ख्मी हो गया है। दोनों घ’टना नगर थाना क्षेत्र में घटी। बताया जा रहा है कि घबौली चौक पर स्वर्ण आभूषण दुकान को बंद कर शहर के गाछी टोला निवासी रविंद्र कुमार अपने घर लौट रहे थे। तभी महमदपुर के पास दो बाइक पर सवार 6 बद’माशों ने हथि’यार के बल पर रोककर लू’टपाट किया। बद’माशों ने व्यवसायियों के पास से 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

वहीं दूसरी घट’ना नगर थाना क्षेत्र शहर के फल मंडी के समीप ही घटी है। जहां दिल्ली के कपड़ा व्यवसाई के कलेक्शन एजेंट को बद’माशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दिया । गनीमत यह रही कि गोली उसके सिर को घायल करते हुए निकल गई। घायल को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल दोनों घटनाओं में नगर थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पर , जिस तरीके से 2 किलोमीटर की दूरी पर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की दो घटना को अंजाम दिया वह पुलिस के लिए खुलेआम चुनौती साबित हो रहा है। जोकि शहर में पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है।






















Be First to Comment