बिहार की राजधानी पटना में जा’ली नोटों के बड़े धं’धे का खु’लासा हुआ है. पटना पुलिस ने जा’ली नोटों की खे’प के साथ दो त’स्करों को गिर’फ्तार किया है. गिर’फ्तार किए गए दोनों त’स्कर नेपाली मूल के नागरिक हैं.

शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने अधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. गि’रफ्तार त’स्करों के पास से सवा दो लाख रुपए के जाली नोट बरा’मद किए गए हैं. पकड़े गए दोनों युवक नेपाल के रहनेवाले हैं, जिन्हें कश्मीर के रहने वाले एक युवक ने नकली के साथ कुछ असली भारतीय नोट दिए थे.

पटना पुलिस के मुताबिक, गिर’फ्तार युवकों का पाकिस्तानी कनेक्शन भी हो सकता है. आरो’पियों की पहचान दिनेश यादव और सुशील कुमार मिश्रा के रूप में की गई है. दिनेश नेपाल के जिला सिरहा का जबकि सुशील नेपाल के मोहतरी जिले का रहनेवाला है. ये दोनों त’स्कर पटना के राजा बाजार स्थित देव रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. इनके पास से 100 रुपए के 1558 जाली नोट और 200 के 305 नकली नोट मिले हैं.

पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से 500 के असली नोट भी मिले हैं. दरअसल, पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों के साथ त’स्कर राजधानी में रुके हुए हैं. सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापे’मारी शुरू कर दी थी.

इसी दौरान शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध ब्रह्म स्थानी के लिए रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जब उनके कागजात और सामान की जांच की तो इनके पास से जाली नोटों की खेप पकड़ी गई.

पटना पुलिस के मुताबिक, इस गि’रोह के तार पटना से लेकर नेपाल तक फैले हुए हैं. फिलहाल गि’रफ्तार आरो’पियों की सीडीआर खंगालने में पुलिस जुटी है ताकि इस रै’केट में शामिल तमाम लोगों की जानकारी मिल सके. फिलहाल नकली नोट की सप्लाई चैन का यह मामला नेपाल के रास्ते पटना जरूर पहुंचा है, लेकिन पूछताछ के आधार पर जो महत्त्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, उनसे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. पटना के एसएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस गिरोह के बाकी के सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर चुकी है और जल्द ही इसमें और भी गिरफ्तारियां होंगी.























Be First to Comment