Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के युवक की दिल्ली में ह’त्या, साथ काम करने वाले मजदूरों पर परिवार ने लगाया आरो’प

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत के रहने वाले युवक की दिल्ली में ह’त्या कर ला’श को झाड़ियों में फेंक दिया गया। वहां की पुलिस ने ‘श’व बरा’मद किया।

मृत सुनील का फ़ाइल फ़ोटो। - Dainik Bhaskar

छानबीन करने पर मृत’क की पहचान सुनील सहनी (25) के रूप में हुई है। आज उसका श’व दिल्ली से गांव में पहुंचा। परिजन शव देखते ही चीत्कार करने लगे। गांव में कोहराम मच गया।

मृ’तक के भाई ने बताया कि वह एक महीने पहले ही दिल्ली गया था। वहां पर मजदूरी करता था। गांव के भी दो युवक उसके साथ काम करते थे। रविवार को आखिरी बार सुनील की बात उसकी पत्नी से मोबाइल पर हुई थी। उस समय वह खाना खा रहा था। इसी के दूसरे दिन उसके मौ’त की खबर आई।

उनलोगों ने बताया कि जब दिल्ली गए तो वहां उसके साथ काम करने वालों से पुछताछ की। उन्हीं लोगों ने बताया दो युवक के साथ उसका किसी बात को लेकर वि’वाद हुआ था। आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण दोनों ने मिलकर उसकी ह’त्या कर दी होगी।

दोनों आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हैं। मृतक की पत्नी ने भी बताया कि दोनों ने उसके पति को पहले धम’की भी दी थी। कहा था कि सुनील का ला’श गिरा देंगे। दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। घ’टना के बाद से फरार हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *