Press "Enter" to skip to content

कटिहार में श’राब पीकर ससुराल से घर के लिए निकला था युवक, ट्रेन की चपे’ट में आने से हुई मौ’त

कटिहार के मनिहारी में ट्रेन की चपे’ट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की क’टकर मौ’त हो गई। मृ’तक व्यक्ति की पहचान मंटू मंडल मनसाही थाना क्षेत्र के फुलहारा निवासी के रूप में हुई।

शराब पीकर ससुराल से घर के लिए निकला था, रास्ते में हुआ हादसा | Youth dies  after being hit by train in Katihar, Had left for home after drinking  alcohol, accident happened

रेल प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी देने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा और घटना की जांच में जुट गए हैं। मृतक अपने ससुराल हसनगंज थाना क्षेत्र के महमदिया गया था।

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उनका घर मनसाही थाना क्षेत्र के फूलहारा गांव है और मायका हसनगंज थाना क्षेत्र के महमदिया गांव है‌। मंगलवार को उनके पति मंटू मंडल उनके मायके गए हुए थे। दोपहर उनके पति ने फोन कर घर आने की बात कही और कहा कि वह ट्रेन से घर आ रहे हैं।

इस दौरान मंटू ने शराब पिया पी लिया था और काफी नशे में धुत था। शराब पीने की बात को सुनकर पूनम ने अपने पति को ऑटो से घर आने के लिए कहा। इसके पश्चात पूनम अपने घर के कामकाज में जुट गए।

इधर पूरा दिन बीत गया लेकिन मंटू घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह गांव के कुछ युवक के द्वारा मंटू के मौत की खबर फोन पर देखा और इसकी जानकारी उनकी पत्नी पूनम को दी।

जानकारी मिलने के बाद पूनम अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम रूम पहुंचे। जहां पति की मौत के बाद पूनम की हालत काफी खराब है। रो-रो कर उसका बुरा हाल है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *