Press "Enter" to skip to content

रोहतास में सड़क हा’दसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मा’री ट’क्कर, मौ’त

रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में अकाढ़ीगोला-नासरीगंज पथ पर सोमवार रात सड़क दु’र्घटना में एक बाइक सवार की मौ’त हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घा’यल हो गया। घाय’ल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सासाराम मुफ्फसिल थाना के जयपुर के पास स्थित समलबीघा गांव निवासी रामपति राजवार अपने एक रिश्तेदार के साथ अमियावर नाारीगंज गया था, जहां से रात्रि में लौट रहा था।

लौटने के क्रम में नासरीगंज-अकोढ़ीगोला रोड पर पड़ुहार पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रामप्रति राम की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य बाइक सवार घायल हो गया।

रात में जुटे लोगों ने दरिहट थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है, जबकि घायल को अस्पताल ले जाया गया है। घायल दरिहट थाना क्षेत्र के गोही गांव का निवासी चुम्मन बताया जाता है, जो मृतक का रिश्तेदार है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर ताने वाला वाहन महेंद्रा जायलो था, दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी ले फरार हो गया। दरिहट थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के पहचान की कोशिश की जा रही है।

इधर सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के समलबीघा गांव में रामपति राजवार की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक रामपति राजवार की चार बेटियां और एक बेटा है। वो अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, उसकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *