Press "Enter" to skip to content

Krishna Janmashtami 2022: इस जिले में है भगवान कृष्ण का ससुराल, आज भी मौजूद है कृष्ण-रुक्मणी का महल

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन आज हम आपको भगवान कृष्ण के ससुराल के बारे में बताने जा रहे हैं जो यूपी के औरैया जिले में है।

Krishna Janmashtami 2022: यूपी के इस जिले में है भगवान कृष्ण का ससुराल, आज भी मौजूद है कृष्ण-रुक्मणी का महल

औरैया भगवान कृष्ण का ससुराल माना जाता है जहां आज भी उनका और उनकी पत्नी रुक्मणी का महल मौजूद है। यही नहीं, गांव में रुक्मणी माता का मंदिर भी है जिसे जन्माष्टमी के दिन दुल्हन की तरह सजाया जाता है। हर साल जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार औरैया जिले को कलयुग का कुदरकोट के नाम से जाना गया जिसका द्वापर युग में नाम कुन्दनपुर था जो राजा भीष्मक की राजधानी के रूप में जाना जाता था, जो देवी रुक्मणि के पिता थे।

पौराणिक कथाओं के अनुसार रुक्मणि की शादी शिशुपाल से तय की गई थी लेकिन रुक्मणि शिशुपाल से नहीं बल्कि भगवान कृष्ण से शादी करना चाहती थी।

ये बात जब भगवान कृष्ण को पता चली तो वो नदी के रास्ते होते हुए मंदिर में गुफा के रास्ते से आए और रुक्मणी को अपने साथ ले गए। हालांकि अब गुफाएं बंद हो चुकी है। तब से यह जगह कुदरकोट भगवान कृष्ण की ससुराल कही जाती है।

कहा जाता है कि जिस वक्त भगवान कृष्ण रुक्मणी को लेकर लौटे उस वक्त वो माता गौरी की पूजा करके लौट रही थीं। उसके बाद से गौरी माता का मंदिर भी आलोप  हो गया। तब से ये मंदिर आलोपा देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *