Press "Enter" to skip to content

रोहणी का शाहनवाज पर ट्वीट वा’र: लिखा- न’शे की गोली खिलाकर ला’ज लूटा करता था, जंगलराज की दुहाई दिया करता था

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या भाजपा के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन पर लगातार ट्वीट कर रही। एक तरफ भाजपा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की बैठक में मीसा भारती के पति के शामिल होने के मामले को उठा रही। तो वहीं, दूसरी ओर रोहिणी आचार्या शाहनवाज हुसैन को घेर रही हैं। रोहिणी ने एक के बाद एक ट्वीट किया है।

तुम सरकार गिराओ तो मास्टर स्ट्रोक और हम बनाएं तो गद्दार- रोहिणी – Hindi  News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार | Vidhan Kesari –  विधान केसरी

महिला को न’शे की गो’ली खिलाकर ला’ज लूटा करता था..जंगलराज की दुहाई जो दिया करता था

रोहिणी आचार्या ने लिखा है-‘ शाहनवाज हुसैन पर खामोशी इसलिए है कि गोदी मीडिया को इनके खू’नी होली, बला’त्कार, दं’गा जैसे दाग अच्छे लगते हैं।’ रोहिणी ने अन्य ट्वीट में लिखा है- ‘इतना शा’तिर है भाजपा के पूर्व उद्योग मंत्री की नशा की गोली खिलाकर महिला की अस्मत लूटता है। ऐसा है भाजपा का संस्कार।’ ‘बाबा राम रहीम आसाराम से भी दो कदम आगे निकला… बीजेपी के बलात्कारी पूर्व मंत्री की जो कहानी निकला।’ ‘बीजेपी में ऐसे-ऐसे पापी दुराचारी हैं, अबला की अस्मत लूटकर खुद को बोले हम ब्रह्मचारी हैं।’ ‘महिला को नशे की गोली खिलाकर लाज लूटा करता था….जंगलराज की दुहाई जो दिया करता था।’ ‘ जागो जागो सुशील मोदी जनता तुम्हें जगाने आई है तुम्हारे पूर्व मंत्री के दुराचार के अत्याचार की कथा सुनाने आई है।’

इस मामले को लेकर रोहिणी शाहनवाज हुसैन और भाजपा को घेर रही

रोहिणी आचार्या शाहनवाज हुसैन के मामले पर भाजपा और उन्हें घेर रही हैं जो कथित रुप से दुष्कर्म से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार भी लगाई है। कोर्ट ने तीन माह के अंदर जांच कर ट्रायल कोर्ट में रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद शाहनवाज हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और तत्काल सुनवाई की अपील की है।

दिल्ली की महिला ने 22 अप्रैल 2018 को छतरपुर पुलिस थाने में शाहनवाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शाहनवाज ने छतरपुर फॉर्म हाउस में उनके साथ दुष्कर्म किया। इसी मामले को लेकर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पर भाजपा को घेर रही है।

Share This Article
More from GadgetsMore posts in Gadgets »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *