Press "Enter" to skip to content

कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा बन मन मोह रही सहरसा की संचिता बासु, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की खूबसूरत रील

देश में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा। जहां विभिन्न मंदिरों में पूजा-आराधना हो रही। इस बीच भागलपुर की संचिता बासु ने कृष्ण-राधा से जुड़े गाने पर खुद का एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट किया है। उन्होंने इस अवसर पर फूलों से अपना मेकअप किया। वहीं, वीडियो में वह अपने हाथ में बांसुरी लेकर गाने पर रील बनाते दिखाई दे रही।

संचिता बासु - Dainik Bhaskar

इन गानों पर बनाया सुंदर रील

मैं हूं तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान, मधुर सुना दो तान, ओ कान्हा, अब तो मुरली मधुर सुना दो तान, के साथ ही उन्होंने जब-जब मोहन बजाए मुरलिया, घूंघट में राधा, शर्माए देखो, जो है अलबेला…वो कृष्णा है, तुम बिन नहीं है कुछ यहां.. मुझमें धड़कते हो …. तुम मनमीत हो आदि गानों पर संचिता ने खूबसूरत पोज दिया।

भागलपुर की रहनेवाली हैं संचिता बसु

संचिता बासु सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना नाम है। उनका जन्म सहरसा में हुआ। लेकिन भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से उन्होंने 10वीं पास की। वह अब भागलपुर में रहती। संचिता के फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा है।

संचिता को रील बनाने में उनकी मां बीना राय चर्चित एथलीट रही हैं। संचिता टिक-टॉक स्टार के रुप में अपनी पहचान पहले ही बना चुकी हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण की प्रेमिका राधा का रुप धर सुंदर गानों पर रील बनाया है। संचिता के फॉलोअर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VideosMore posts in Videos »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *