समस्तीपुर में ई-किसान भवन में राशि आवंटन नहीं होने के कारण झंडोत्तोलन नहीं की जा रही है। मामला जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत ई किसान भवन का है।
जहां राशि की आवंटन नहीं होने पर अब तक ना तो 26 जनवरी में झंडा तोलन की जाती है और ना ही 15 अगस्त में तिरंगा फहराया जाता है।
इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ई-किसान भवन के वरीय अधिकारी यानी अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी होते हैं। उनके द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर झंडात्तोलन किया जाता है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का सरकार के द्वारा आदेश जारी किया गया है। अब कल्याणपुर ई-किसान भवन पर भी झंडा तोलन किया जाएगा।
वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि कि आत्मा के अध्यक्ष प्रखंड कृषि पदाधिकारी होते हैं। इसलिए वो ही झंडा तोलन कर सकते हैं।
हालांकि, अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों में ध्वजा फहराना अनिवार्य है। और ई-किसान भवन पर भी झंडा तोलन किया जाएगा।
Be First to Comment