Press "Enter" to skip to content

बेतिया में 12 साल की मासूम से गैंगरे’प, विरो’ध पर लड़की का हाथ तो’ड़ा, आंख फो’ड़ने की भी को’शिश; हालत गं’भीर

बेतिया में एक 12 साल की लड़की के साथ गैं’गरे’प हुआ है। इतना ही नहीं विरो’ध करने पर दोनों युवक ने लड़की का एक हाथ तो’ड़ दिया और आंख फोड़’ने की भी कोशिश की। उसकी आंखों पर भी गं’भीर चो’टें आई हैं। लड़की की हा’लत गं’भीर है। पी’ड़ित का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में चल रहा।

अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने पहुंची पुलिस।

हालांकि, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर दो युवक को गिरफ्तार कर लिया और जांच में जुटी गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिवल पांडे ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

इधर, मामले में पीड़ित के मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी लड़की बकरी चराने घर के पीछे एक बगीचा में गई हुई थी। तभी गांव के ही दो युवक बगीचा में पहुंचे और उसके लड़की को पकड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसके साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया तथा उसके आंख को फोड़ने की कोशिश की।

लड़की ने जब शोर मचाया तो दोनों फरार हो गए। पीड़िता के आंख पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद गांव की ही एक लड़की ने बेहोशी की हालत में उसकी लड़की को देखकर उसके घर घटना की जानकारी दी।

जानकारी के बाद परिजनों ने लड़की को लेकर इलाज के लिए मझौलिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां डॉक्टरों ने लड़की की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *