Press "Enter" to skip to content

रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम योगी ने दी खास सौगात, 150 नई बसों को किया रवाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम की 150 नई बीएस-6 साधारण डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम योगी ने दी खास सौगात, 150 नई बसों...

इसके साथ ही उन्‍होंने झांसी, बरेली, अलीगढ़ के ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण, बरेली के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का लोकार्पण, सारथी हॉल फिरोजाबाद का लोकार्पण, 7 बस अड्डों का लोकार्पण, 2 का शिलान्यास भी किया। सीएम ने जिन 150 BS-6 डीजल बसों को रवाना किया उनमें से 2-2 हर जिले को मिलेंगी।

रक्षाबंधन पर योगी‍ सरकार ने यूपी रोडवेज की बसाें में बहनों को दो दिन मुफ्त यात्रा का गिफ्ट दिया है। फ्री यात्रा सेवा आज रात 12 बजे से शुरू होगी। नई बसों को रवाना करने के साथ ही सीएम योगी ने ऐलान किया कि जल्‍द ही बुजुर्ग महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा को लागू किया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *