Press "Enter" to skip to content

वैशाली में भीषण सड़क हा’दसा: रौं’दते हुए होटल में घुसा हाइवा, 5 की मौ’त

वैशाली में एक अनियंत्रित हाइवा लोगों को रौंद’ते हुए होटल में जा घुसा। इस भीषण स’ड़क हा’दसे में 5 लोगों की ‘मौ’त हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

हाइवा की चपेट में आई बाइक।

घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। हादसे के बाद महुआ ताजपुर SH 49 पर भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा दो ई-रिक्शा और ऑटो को रौंदकर सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसा। इससे होटल में खाना खा रहे करीब 16 लोग चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से भी नोकझोंक किया।

लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, मरने वालों की संख्या को लेकर पुलिस अधिकारी अब तक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *