Press "Enter" to skip to content

दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट विलंब होने पर यात्रियों ने किया हं’गामा

दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को दरभंगा से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 694 के रवाना होने में देरी होने पर यात्रियों ने जमकर हंगा’मा किया। टर्मिनल भवन परिसर में वे करीब 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। बाद में सुरक्षा बलों और कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।



दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट विलंब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

दरभंगा एयरपोर्ट पर बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ने आए मधुबनी के न्यू चकदह निवासी सूर्यदेव झा ने कहा कि फ्लाइट के उड़ान भरने का समय दोपहर 12.40 बजे था। एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया था। वे तय समय पर एयरपोर्ट पर पहुंचे भी। लेकिन फ्लाइट के उड़ान भरने का समय होने पर घोषणा की गयी कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

वे हंगा’मा करने लगे। कई लोग कहने लगे कि उन्हें कल ऑफिस जाना है इसलिए आज उनका बेंगलुरु पहुंचना जरूरी है। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए घोषणा की गयी कि यह फ्लाइट अब 02.30 बजे उड़ान भरेगी। इसके बाद यात्री शांत हुए। लेकिन फिर कुछ देर के बाद बताया गया कि अब यह फ्लाइट शाम पांच बजे उड़ान भरेगी।

इस घोषणा के बाद यात्रियों को तरह-तरह की आशंका होने लगी। लेकिन उनके पास इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं था। अंतत: यह फ्लाइट शाम छह बजे के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से रवाना हुई। यात्रियों को सात घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा।

इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर मनीष कुमार से बात करने की कोशिश की गयी, पर उनसे बात नहीं हो पायी। उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया गया, पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के दुलहा गांव निवासी रेखा देवी ने कहा कि उन्हें अपने पति और पुत्री के साथ बेंगलुरु जाना है। उनका बेटा कुमार गौरव बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। सुबह में 10.30 बजे वे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंच गयी थीं। उनकी फ्लाइट का समय 12.40 बजे था। लेकिन फ्लाइट के उड़ान भरने में अत्यधिक विलंब होने के कारण उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। रेखा ने कहा कि एयरपोर्ट पर सात घंटे बिताना मुश्किल भरा रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *