Press "Enter" to skip to content

खगड़िया में खेलने के दौरान करं’ट लगने से बच्चे की मौ’त

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के चक्रमनियाँ गॉव में एक बच्चा की करं’ट लगने से मौ’त हो गई है। पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपना रही है। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो रहा है। घ’टना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के चक्रमनियाँ मुसहरी गांव निवासी पूनम सदा का डेढ़ वर्षीय पुत्र दीवाना कुमार की करंट लगने से मौ’त हो गई।

मृ’तक के दादा जीतन सदा ने बताया कि सोए हुए थे , टेबल पंखा चल रहा था। इसी बीच पौता दीवाना मां के पास से खेलते-खेलते आया और टेबल पंखा को पकड़ लिया। जिसमें करंट प्रवाह हो रहा था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

हल्ला करने पर परिजन और आस-पास के लोग दौर कर आए, तो जख्मी बच्चा को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने दीवाना को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की मां संजीता देवी का रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *