मुजफ्फरपुर: सकरा थाना क्षेत्र के नर्सिंगपुर बगाही गांव में दिल्ली से अपह’रण कर लायी गयी लड़की को ब’रामद करने गयी सकरा पुलिस पर गृहस्वामी ने ह’मला कर दिया. घ’टना के बाद अफरा-तफरी मच गयी.

पुलिस ने मौके से आ’रोपी युवक के पिता अजय राम एवं उसके चाचा विजय राम को पुलिस पर ह’मला के आ’रोप में गिर’फ्तार कर लिया. पुलिस लड़की एवं आ’रोपी युवक को बरा’मद नहीं कर सकी.

बताया जाता है कि अजय राम के पुत्र सोनू ने दिल्ली के सन्नी बाजार जगह से 12 वर्षीय लड़की को प्रेमजाल में फं’साकर अपहर’ण कर लिया था. इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने सकरा पुलिस को देकर लड़की को नर्सिंगपुर गांव में होने की बात बता कर बरामद करने का आग्रह किया था.

इस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अपहृ’त लड़की के बरा’मद के लिए शनिवार की रात नर्सिंगपुर गांव स्थित सोनू के घर छा’पेमारी करने गयी थी. पुलिस को देखकर परिजन ने पुलिस पर ला’ठी डं’डा से ह’मला कर दिया.
इसी बीच सोनू लड़की के साथ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह सकरा थानाध्यक्ष ऐएस मुर्तुजा ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.















Be First to Comment