Press "Enter" to skip to content

नगालैंड से छपरा पहुंचा ₹1 करोड़ मूल्‍य के गां’जे की खे’प, 575 किलो गां’जा जब्‍’त

बिहार के सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने तकरीबन 1 करोड़ रुपये मूल्‍य का गां’जा जब्‍त किया है. गांजे की खेप नगालैंड से छपरा लाया गया था, लेकिन गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे जब्‍त कर लिया. 575 किलो गांजा जब्‍त किया गया है.

गांजे की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिसवाले भी दंग रह गए. सबसे बड़ा सवाल यही था कि ट्रक के जरिये गांजे की इतनी बड़ी खेप नगालैंड से छपर पहुंच गई, लेकिन बीच में किसी ने इसकी छानबीन तक नहीं की. सारण पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप को आखिर कहां खपाने की साजिश थी.

सारण जिले के खैरा में पुलिस ने पटेढा चौक से लगभग 1 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है. मौके से 2 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है.

पुलिस द्वारा ट्रक जब्‍त कर ली गई है. हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान खैरा थाना के पटेढा गांव के रामजी सिंह तथा भीखमपुर गांव निवासी शैलेश कुमार भगत के तौर पर की गई है. पटेढ़ा चौक से कुछ ही दूरी पर खोदाईबाग रोड में एक ट्रक खड़ी थी. किसी ने इस ट्रक में गांजा होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस को पहुंचते ही दो व्यक्ति भागने लगे जिसे पुलिस पकड़ लिया. पुलिस ट्रक को थाने ले आई है.

66 पैकेट में 575 किलो गांजा
ट्रक से गांजे के 66 पॉकेट जब्‍त किए गए, जिनका कुल वजन 575 किलोग्राम है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति इस गांजे के बारे में कुछ भी बताने बच रहे हैं और खुद को निर्दोष बता रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दारू पी रहे थे और पुलिस को देखते ही भागने लगे.

हालांकि, पुलिस दोनों के शराब पीने की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस इस मामले में दोनों की संलिप्तता बता रही है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. ट्रक के नीचे गुप्त तहखाना बना हुआ था, जिसके अंदर से गांजे के पैकेट बरामद किए गए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *